होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2020 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से दी मात

IPL 2020 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से दी मात

 

आईपीएल 2020 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट हरा दिया। मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में अपने पांच विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने 36 गेंदों में 53 और सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों में 53 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, ईशान किशन ने 15 गेंदों में 28, जबकि कीरोन पोलार्ड ने 14 गेंदों में नाबाद 11 और क्रुणाल पांड्या ने 7 गेंदों में  नाबाद 12 रनों की पारी खेली।

वही, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 28 रन देकर 2 खिलाड़ियों को पवेलिनय भेजा। इसके अतिरिक्त अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 24, रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 35 और मार्कस स्टोइनिस ने 2.4 ओवर में 31 रन देकर एक-एक विकेट हासिल किए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने सबसे अधिक नाबाद 69 रनों का योगदान दिया।

इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 1 छक्का भी निकला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 42, अजिंक्य रहाणे ने 15 गेंदों में 15, मार्कस स्टोइनिस ने 8 गेंदों में 13 और एलेक्स कैरी ने 09 गेंद पर 14 (नाबाद) रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने अपने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके अतिरिक्त कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हराया, विराट रहे जीत के हीरो


संबंधित समाचार