International Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा हजारों प्रतिभागियों के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया।
सीएम के साथ मौजूद रहे ये गणमान्य
समारोह में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता , हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष बी.बी. सिंगल, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल सहित हरियाणा सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करवाई गईं।
सीएम ने किया ये आह्वान
मुख्यमंत्री ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।