होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

AUKUS समझौते में भारत की नहीं होगी एंट्री, जानें क्या है AUKUS समझौता

AUKUS समझौते में भारत की नहीं होगी एंट्री, जानें क्या है AUKUS समझौता

 

AUKUS Agreement: हिंद प्रशांत महासागर (Indian Pacific Ocean) से जुड़े सुरक्षा मामलों को लेकर तीन देशों के बीच ऑक्स यानी AUKUS समझौते हुआ। लेकिन इस समझौते में भारत और जापान (India And Japan Not Entry) को एंट्री नहीं दी जाएगी।

आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ऑक्स समझौता। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया (US, UK and Australia) की पार्टनरशिप को ऑक्स समझौता कहा जा रहा है। जो इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रमकता को कंट्रोल करने के लिए किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने एशिया में चीन को संतुलित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ एक सैन्य समझौता किया है। ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां बनाने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन के साथ एक समूहिक समझौता किया है। इसी गठबंधन को ऑक्स नाम दिया गया है। जिसके बाद ये तीनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को कंट्रोल करेंगे। बता दें कि आस्ट्रेलिया ब्रिटेन के बाद दूसरा देश होगा। जो अमेरिका के साथ अपनी परमाणु तकनीक साझा कर रहा है। ताकि चीन को कंट्रोल किया जा सके। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की, जिसे ऑक्स नाम दिया गया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की वजह से SAARC के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द, जानिए पूरा मामला


संबंधित समाचार