होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ind Vs NZ:  मुंबई टेस्ट में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया

Ind Vs NZ:  मुंबई टेस्ट में भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया

 

Ind Vs NZ, Mumbai Test Match: भारत ने मुंबई टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया है और इसी के साथ सीरीज पर भी अपना कब्जा कर लिया है। बता दें कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का पहाड़-सा लक्ष्य दिया था, जिसे न्यूजीलैंड की टीम पार नहीं कर पाई और दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारतीय स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड की एक ना चल पाई और आखिरकार उसे घुटने टेकने पड़े।

मैच में रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया। दूसरी पारी में अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि जयंत यादव ने चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन लिए, जो मैच का आखिरी दिन बन गया।

बता दें कि कानपुर टेस्ट को न्यूजीलैंड ने पहले ड्रॉ करवा लिया था, लेकिन मुंबई में उसकी ये चालबाजी नहीं चली और भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। अब साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम का मनोबल टक्कर का और ऊंचा होगा। इस मैच में अब भारत को अफ्रीका में इतिहास रचना होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने की शानदार बल्लेबाजी, इन भारतीय दिग्गज ने जमकर की तारीफ


संबंधित समाचार