होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

न्यूजीलैंड के इस मुंबईयां खिलाड़ी ने तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड, मुंबई का रहने वाला है खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के इस मुंबईयां खिलाड़ी ने तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड, मुंबई का रहने वाला है खिलाड़ी

 

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट में एक पारी में भारत के 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। आज तक के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो तीसरें गेंदबाज हैं, जिन्होंने ऐसा कमाल किया है। पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। कीवी स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाने के साथ ही मुंबई टेस्ट में 14 विकेट अपने नाम किए। एजाज ने  73.5 ओवर में 227 रन देकर 14 विकेट लिए।

एजाज ने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम का 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने साल 1980 में मुंबई में खेले गए टेस्ट में 106 रन देकर 13 विकेट लिए थे। इसी के साथ ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कीवी टीम की तरफ से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी हैं। कीवी टीम के महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने साल 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 15 विकेट लिए थे। 

यह भी पढ़ें- NZ के इस बॉलर ने एक ही पारी में भारत के 10 विकेट लिए, रचा इतिहास, मुंबई में ही हुआ था जन्म  


संबंधित समाचार