होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

T20 World Cup 2022: ICC का नया नियम जारी, चोटिल खिलाड़ियों को किया गया रिप्लेस

T20 World Cup 2022: ICC का नया नियम जारी, चोटिल खिलाड़ियों को किया गया रिप्लेस

 

ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) का 16 अक्टूबर से आगाज हो गया है। जिसमें आठ टीमों को दो दौर में बांटा गया है। इसमें सिर्फ दो टीमें सुपर 12 में पहुंचेंगी। सुपर 12 (Super 12) के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। यहां पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Aus vs NZ) आमने-सामने होंगी। साथ ही दिन के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा। इस विश्वकप के लिए आईसीसी (ICC) ने एक नया नियम (ICC New Rule) जारी किया है। जिसमें चोटिल खिलाड़ियों को रिप्लेस किया जा सकता है।

बता दें कि आईसीसी के नए नियम के अनुसार टीमें 4 चोटिल खिलाड़ियों को रिप्लेस कर सकती हैं। श्रीलंका में लगातार चोटिल खिलाड़ियों की संख्या को देखकर ये फैसला लिया गया है। श्रीलंकाई टीम में चोटिल दुशमंता चमीरा की जगह तेज गेंदबाज कसुन रजिता को टी20 विश्व कप के लिए शामिल किया गया।

तेज गेंदबाज चमीरा बायें पैर की पिंडली की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसलिए उनकी जगह रजिता लेंगे। श्रीलंका के धनुष्का गुणतिलक को बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उनकी जगह टीम के रिजर्व खिलाड़ी एशेन बंडारा लेंगे। संयुक्त अरब अमीरात में चोटिल जवार के बायें पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से उनकी जगह फहद नवाज लेंगे। इंग्लैंड के रीस टोप्ली का बायां घुटना मुड़ गया है। इसलिए उनकी जगह टाइमल मिल्स लेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया पर दिखा भारत-पाक मैच का प्रेशर, देखें कैसी चल रही है तैयारियां


संबंधित समाचार