हिमाचल प्रदेश के HRTC पेंशनर्स ने पेंशन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। HRTC के हजारों पेंशनर्स ने शिमला के टॉलेंड में चक्का जाम कर दिया है। जिसके कारण यहां घंटों जाम लगा रहा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन के प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम करीब 7 हजार पेंशनर्स हैं। समय पर पेंशन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। हमें अपने हक के लिए सरकार से भीख मांगनी पड़ रही है। सरकार के पास पेंशनर्स के 3.50 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन बकाया हैं, लेकिन सरकार यह राशि देने की लिए तैयार नहीं है।
बता दें, कोरोनाकाल में HRTC सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। HRTC अभी करीब 1100 करोड़ के घाटे में चल रहा है, इसलिए महीने का खर्च चलाना निगम प्रबंधन के लिए मुश्किल हो रहा है। निगम की बसों से होने वाली आय का एक हिस्सा जहां बसों की मरम्मत पर चला जाता। वहीं, वर्तमान में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को सैलरी भी देना होती है। कर्मचारियों की भी कई मांगें लंबित पड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- Himachal : AAP ने नई कार्यकारिणी का किया गठन, सुरजीत ठाकुर बने नए प्रदेशाध्यक्ष