होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

KMP पर भीषण सड़क Accident, गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप की कैंटर से टक्कर

KMP पर भीषण सड़क Accident, गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप की कैंटर से टक्कर

 

KMP Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी की कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान KMP एक्सप्रेसवे पर मांडोठी गांव के पास पिकअप की कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों श्रद्धालुओं के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

दुर्घटना के बाद KMP एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और टक्कर की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि KMP एक्सप्रेसवे पर हाल के दिनों में श्रद्धालुओं से जुड़े कई गंभीर सड़क हादसे सामने आए हैं, जिससे एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
 


संबंधित समाचार