1600: पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी एशिया और खास तौर पर भारत के साथ व्यापार के लिए को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी को पंजीकृत किए जाने के आदेश जारी किए थे।
1691: दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्ट और केमिस्ट रॉबर्ट बॉयल का निधन हुआ था।
1802: पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
1861: चेरापूँजी (असम) में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
1925: व्यंग्य के लिए मशहूर हिंदी लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था।
1929: महात्मा गाँधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरु किया।
1945: संयुक्त राष्ट्र संघ का घोषणापत्र के सत्यापन का कार्य पूर्ण हुआ।
1949: 18 देशों ने इंडोनेशिया गणतंत्र को मान्यता प्रदान की।
1984: राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1988: परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
यह भी पढ़ें- 30 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं