1703: जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1803: ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1893: रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1906: अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
1919: लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।
1922: सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई थी। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।
1935: इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1943: स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1947: रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1949: भारत ने चीन को मान्यता दी।
1996: ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
1971: जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन।
1975: अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1975: हिन्दी के कवि और गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन।
2006: पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।
2007: स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
2008: सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2012: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत।
यह भी पढ़ें- 29 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं