होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

17 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

17 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1605: जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का निधन।
1806: हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गई।
1870: कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।
1874: कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।
1878: जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गए।
1906: स्वामी रामतीर्थ का निधन।
1920: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।
1923: प्रसिद्ध लेखिका शिवानी का जन्म हुआ।
1949: संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू और कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।
1968: मैक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया।
1970: भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।
1979: गरीबों और बेसहारों की मसीहा मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1989: सन फ्रांसिस्को में भीषण भूकंप, नौ लोगों की मौत और सैकड़ों घायल।
1994: 25 जून 1983 को देश को विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर का अंतिम एक दिवसीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में खेला।
2003: चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 RCB vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया