होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

17 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

17 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1278- इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी पर लटका दिया गया।
1525- मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1869- दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।
1928- स्‍वतंत्रता सेनानियों में शुमार और पंजाबी लेखक लाला लाजपत राय शहीद हुए थे।
1932- तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933- अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1939- नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्‍टूडेंट डे मनाया जाता है।
1966- भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
1970- सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा।
1986- इसी दिन फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई थी। उनके हत्यारे एक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने उनके घर के सामने ही उन पर गोलियां चलाईं।
1995- ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
1997- दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।
1999- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2006- अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2009- टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012- मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप हुए एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गए।
2012- कार्टून के स्‍केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्‍त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्‍थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 16 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं