होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

16 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

16 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1713 - बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया।
1776 - ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।
1840 - न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
1846- उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्‍म।
1849 - रूस के प्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को फांसी की सज़ा। क्राइम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करैमज़ोव जैसी ढेरों रचनाओं के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।
1860 - भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा।
1916 - रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत।
1933 - अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।
1938- अल्‍बर्ट होफमैन का आविष्‍कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग आज ही के दिन वजूद में आया।
1945 - विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।
1973 - स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनवरा से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया।
1973- बैटमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्‍म।
1988 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

यह भी पढ़ें- 15 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं