होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

30 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

30 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1294- स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1868- क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।
1870- अदा केपले यूएस में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।
1876- सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1888- फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।
1894- सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई।
1894- लंदन में टॉवर ब्रिज को खोला गया।
1914- दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1933- फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934- ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
1937- दुनिया का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में जारी किया गया था।
1903- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म हुआ।
1911- भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म हुआ।
1928- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म हुआ।
1917- भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ।
1953- जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 29 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं