होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

29 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1444- सिकंदरबेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था।
1613- विलियम शेक्सपियर का ग्लेाब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
1659- इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।
1850- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
1864- कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए थे।
1913- यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932- सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956- अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।
1960- बीबीसी के अध्यक्ष ने आज ही के दिन घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का ‘हॉलीवुड’ होगा।
1861- हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ था।
1893- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- 28 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं