होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

1 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

1 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1933 : काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन स्वतंत्र हुआ।
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।
1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।
1955 : अमरीकी राज्य अलबामा में एक काली महिला को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए खाली करने से इनकार कर दिया था।
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
1962 : भारत-चीन जंग में अहम भूमिका निभाने वाले परम वीर चक्र से नवाजे गए मेजर शैतान सिंह का जन्‍म हुआ था।
1963 : नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 : बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स की स्‍थापना हुई।
1973 : इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
1976 : बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 : अफ़ग़ानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1988 : पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।
1991 : एड्स जागरूकता दिवस (AIDS Day) की  शुरुआत हुई।
2000 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी।
2006 : नेपाल ने नए राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 : चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 : बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- 30 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं