होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

30 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

30 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का पहला इंटरनेशनल मैच 30 नवंबर 1872 को खेला गया था।

यह पहला इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमों के बीच खेला गया। मैच स्कॉटलैंड क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इस इंटरनेशनल फुटबॉल मैच से पहले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड 5 बार अनऑफिशियल मैच खेल चुके थे, सभी हर बार इंग्लैंड की टीम जीती थी।

इसके साथ ही आज के ही दिन महान भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का जन्म 30 नवंबर 1858 ब्रिटिश राज के दौरान बंगाल प्रांत के बिक्रमपुर में हुआ था। जगदीश चंद्र बसु को भौतिकी, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान का गहरा ज्ञान था।

2014: फ्रांस के दक्षिण में भारी बाढ़ के कारण 5 लोगों की जान चली गई और 3000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2012: पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ।

2010: भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत करने वाले राजीव दीक्षित का निधन हुआ।

2008: भारत के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने मुंबई हमलों के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा सौंपा था।

2000: प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।

1999: विश्व के बड़े मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उद्घाटन हुआ।

1982: रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित और बेन किंग्‍सले व जॉन गिल्‍गुड की फिल्‍म गांधी का नई दिल्‍ली में प्रीमियर हुआ।

1874: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ।

1731: बीजिंग में भूकंप से लगभग 1 लाख लोग मारे गए।