• 1627: मुगल शासक जहांगीर का निधन हुआ।
• 1829: ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा को समाप्त करने की पहल की।
• 1895: भौतिकविद् विल्हेल्म कोनराड रोएंटगेन ने 'एक्स-रे' (X-rays) की खोज की।
• 1919: मदन थिएटर्स लिमिटेड की स्थापना कोलकाता में हुई और इसी दिन इसकी पहली फिल्म 'बिल्वामंगल' रिलीज हुई।
• 1932: महाराष्ट्र में छुआछूत उन्मूलन के लिए 'ऑल इंडिया अनटचेबिलिटी प्रिवेंशन एसोसिएशन' की शाखा की स्थापना हुई।
• 1939: जर्मनी के म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर की हत्या के लिए टाइम-बम विस्फोट हुआ, जिसमें हिटलर बाल-बाल बच गया।
• 1945: हांगकांग में नौका दुर्घटना में करीब 1,550 लोगों की मौत हुई।
• 1956: संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से हंगरी को छोड़ने का आह्वान किया।
• 2016: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य (नोटबंदी) करने की ऐतिहासिक घोषणा की।
• 1920: भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म हुआ।
• 1927: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ।