1862: मुगल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय का रंगून में निधन हुआ।
1876: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाड़ा गांव में 'वंदे मातरम्' गीत की रचना की।
1888: भारत के महान भौतिक विज्ञानी सीवी रमन का जन्म हुआ। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1917: रूस में बोल्शेविक क्रांति सफल हुई।
1951: जॉर्डन में संविधान पारित किया गया।
1954: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन का जन्म हुआ।
1968: तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1996: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
2000: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ।
2002: अमेरिकी सीनेट के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला। आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा के पुरुष वर्ग के चैंपियन बने।
2003: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने देश में आपातकाल हटाने की घोषणा की।
2005: पाकिस्तान और अमेरिका एफ-16 विमानों की आपूर्ति टालने पर सहमत हुए। फ्रांस ने हिंसा करने वालों के खिलाफ फतवा जारी किया।
2006: भारत और आसियान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक कोष बनाने पर सहमत हुए।
2008: बिहार के जनता दल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया। कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012: ग्वाटेमाला में आए भूकंप में 52 लोगों की मौत हुई।
2015: भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ।
2021: ड्रोन हमले में इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी बाल-बाल बचे। हमले में सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
2025: हिंदी के प्रतिष्ठित लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक और इतिहासकार दया प्रकाश सिन्हा का निधन हुआ।