होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

24 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

24 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1603 - स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI इंग्लैंड और आयरलैंड के सिंहासन पर आसीन हुए। 
1837 - कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट देने का अधिकार मिला।
1855 - कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया।
1878 - ब्रिटेन के युद्धपोत यूरीडाइस के पलटने से 300 लोग लापता हुए।
1882 - जर्मन चिकित्सक रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की घोषणा की।
1883 - न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। 
1932 - अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया। 
1953 - ब्रिटेन की महारानी की दादी क्वीन मैरी की सोते हुए मौत। 
1959 - इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग किया।
1977 - मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।
1979 - बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का जन्म। 
1993 - एज़र वीज़मैन इज़राइल के राष्ट्रपति चुने गए। 
1994 - रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने एमिली ब्लैक को तलाक दिया। 
1997 - ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और एकमात्र इच्छामृत्यु कानून को पलटा। 
1999 - पी.एन.भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवादिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2002 - व्हूपी गोल्डबर्ग ने 74वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर समारोह की मेजबानी की। 
2003 - क्षय रोग की रोकथाम के लिए पहला ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया गया। 
2007 - ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया। 
2008 - भूटान में पहला आम चुनाव हुआ, जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रोस्पेरिटी पार्टी ने 47 में से 45 सीटें जीतीं। 
2008 - यूसुफ रजा गिलानी पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गए।
2011 - केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला। 
2013 - पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गए।
2015 - जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525 के सह-पायलट ने जानबूझकर विमान को फ्रांसीसी आल्प्स के ऊपर सामूहिक हत्या-आत्महत्या के लिए उड़ाया, विमान में सवार सभी 150 लोग मारे गए। 
2020 - भारत में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की।