होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

5 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1903: भारतीय अधिवक्ता, गांधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अविनाशलिंगम चेट्टियार का जन्म।
1916: भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।
1929: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म।
1935: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म।
1937: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म।
1953: भारत के पहले वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी का निधन।
1954: हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म।
1961: अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे।
1970: भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज समरेश जंग का जन्म।
2005: ब्रिटेन में मतदान, टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2017: इसरो ने सफलतापूर्वक साउथ एशिया सैटेलाइट लॉन्च किया।
2010: आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा।