होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

27 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

27 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1668ः इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बॉम्बे ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।
1721: स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
1841ः पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयॉर्क में किया गया।
1855 - अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया। 
1884ः बोस्टन से न्यूयॉर्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई।
1871ः पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
1898 : भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। 
1899ः इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी ने फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला इंटरनेशनल रेडियो प्रसारण किया। 
1977 : स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई। 
1990 : पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत और 21 अन्य बुरी तरह झुलसे। 
1933ः जापान ने लीग ऑफ नेशंस (पहले विश्व युद्ध के बाद बनी संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी संस्था) से खुद को अलग कर लिया। 
1998 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी फाइजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी। 
2008ः अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
2003ः रूस ने घातक टोपोल आरएस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 : भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया। 
2011 : जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया। 
2022: बहरीन में हिजाब पहने महिला को प्रवेश नहीं देने के आरोप में अदलिया शहर में स्थित भारतीय रेस्तरां ‘लैंटर्न्स’ को बंद किया गया।