होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

19 May के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

19 May के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1521: उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।
1536: इंग्लैंड के राजा हेनरी 8 की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।
1892: बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904: भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन।
1910: नाथूराम गोडसे का जन्म। इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।
1913: नीलम संजीव रेड्डी का जन्म जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1934: अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्‍ड का जन्म।
1936: ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई।
1950: मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
1971: भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1979: हिंदी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
1980: अमेरिका में हेलेना ज्वालामुखी फटने से नौ लोगों की मौत। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद अंधेरा छा गया। घटना में बहुत से लोग लापता भी हुए।
2001: ऐपल इंक ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा कैलिफॉर्निया के ग्लेनडेल में खोला गया।
2004 : इसी दिन जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने सांसदों को संबोधित कर रहे थे, तो उन पर अचानक बैंगनी रंग बनावटी मिसाइल फेंकी गई।
2008: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।
2008: भारत और चीन के बीच 2008 में नाथू ला से व्यापार दोबारा शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- 18 May के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं