होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

14 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

14 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1647 - बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1653 - नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1794 - एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए क्रांतिकारी साबित हुई।
1879 - सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म।
1883 - महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।
1905 - फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।
1912 - इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1913- मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म।
1914 - सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1917 - चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1926 - लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत ,93 घायल।
1931 - भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुंबई) में प्रदर्शन हुआ।
1941 - ब्रिटेन ने बुल्गारिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को तोड़ा।
1955 - राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1965 - इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 - तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1988 - गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।
1993 - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की उम्र में तस्मानिया के लिये खेलते हुए दो शतक बनाए।
1997- ईरानी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 लोग मारे गए थे।
1998 - सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को कानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2013 - इराक की राजधानी बगदाद में सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल हो गए।
2018 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री एवं ब्रह्माण्ड-वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।