होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिसार: आंदोलन खत्म कर घर लौट रहे दो किसानों की सड़क हादसे में मौत

हिसार: आंदोलन खत्म कर घर लौट रहे दो किसानों की सड़क हादसे में मौत

 

किसान आंदोलन के समाप्त होने पर अपने घर लौट रहे दो युवा किसानों की शनिवार को हिसार के ढंढूर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। स्वजनों ने बताया कि वे शुक्रवार रात को दिल्ली टिकरी बार्डर से ट्रैक्टर में सवार होकर पंजाब में मुक्तसर जिले में जाने के लिए रवाना हुए थे।

हिसार में सुबह 4.30 बजे के करीब एक ट्रक से उनके ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मुक्तसर निवासी 40 वर्षीय सुखदेव सिंह और अमरप्रीत सिंह की मौत हो गई। वहीं दो अन्य किसान भी घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। 

डीआईजी कम जिला एसपी बलवान सिंह राणा ने किसान आंदोलन समाप्त होने पर किसानों के लौटने पर आमजन के लिए गाइडलाइन जारी की थी। उन्होंने कहा था कि किसान टिकरी बार्डर से अपने घरों को लोटेंगे। इसलिए शुक्रवार रात से शनिवार रात तक आमजन अपने वाहनों को बाईपास की बजाय वैकल्पिक रास्तों से निकालें, ताकि किसान सही सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें- टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग बरकरार, नेशनल हाईवे खुलने में हो सकती है देरी


संबंधित समाचार