होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में योग और संगीत विषय भी पढ़ाए जाएंगे

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में योग और संगीत विषय भी पढ़ाए जाएंगे

 

हिमाचल सरकार अपने चुनावी दृष्टि पत्र में जारी सभी कार्यों को पूरा करने में जुट गई है। प्रदेश सरकार अब स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को योग और संगीत विषय पढ़ाने जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को इस बाबत आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को दोनों विषयों को पढ़ाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शीतकालीन स्कूलों में फरवरी और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल से यह दोनों नए विषय पढ़ाए जाएंगे।

सरकारी स्कूलों में योग को विषय के तौर पर शुरू करने के लिए चुनावी दृष्टि पत्र में घोषणा की गई थी। इसमें अब योग के साथ संगीत विषय को भी जोड़ दिया गया है। योग और संगीत का पाठ्यक्रम एससीईआरटी सोलन ने तैयार कर लिया है। पाठ्यक्रम में शामिल किए जा रहे इन विषयों की हर हफ्ते दो से तीन कक्षाएं लगेंगी। बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न पड़े, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है। प्रारंभिक कक्षाओं में इन विषयों के बारे में सिर्फ समझाया जाएगा।

पाठ्यक्रम में योग और संगीत के इतिहास, वर्तमान सहित इन क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वालों की जानकारी दी जाएगी। इन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बर्फबारी के कारण 774 सड़कें हुईं बंद, देखें शिमला, लाहौल स्पीति समेत कहां हुईं सड़के बंद


संबंधित समाचार