हिमाचल प्रदेश में गठित संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी नेताओं पर तबादले की गाज गिरना जारी है। नए आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता को शिमला से चंबा स्थानांतरित कर दिया है।
खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि वह चंबा जाने को तैयार हैं। उनके पास अभी 12 दिन का समय है। वह कर्मचारियों की आवाज उठाते रहेंगे। इसे पहले महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित कई अन्य शिक्षकों का भी शिमला से चंबा और अन्य स्थानों पर तबादला किया गया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ के मुख्य सलाहकार विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज उठो वाले कर्मचारी नेताओं के तबादले किए जा रहे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार ने भी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया था।
यह भी पढ़ें- Himachal: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से तीन की मौत, दो घायल