होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal में Swine Flu का बढ़ा खतरा, IGMC Shimla में 2 मरीज पॉजिटिव

Himachal में Swine Flu का बढ़ा खतरा, IGMC Shimla में 2 मरीज पॉजिटिव

 

Himachal Swine Flu: हिमाचल प्रदेश में फ्लू का संक्रमण अब चिंता बढ़ाने लगा है। आईजीएमसी शिमला में वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे 2 मरीजों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है।

एक मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दूसरे मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आईजीएमसी प्रबंधन ने पुराने कोविड वार्ड को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि विगत बुधवार को टांडा मैडीकल कालेज में 4 मामले स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, दिल्ली में बीते 24 घंटे में H1N1 के 166 मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण की पुष्टि होने के कारण खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उम्रदराज लोगों और छोटे बच्चों में संक्रमण होने पर उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखना जरूरी होता है।


संबंधित समाचार