होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Pradesh Election: शिमला में कांग्रेस और भाजपा में होर्डिंग वार, नया चुनावी नारा आया सामने

Himachal Pradesh Election: शिमला में कांग्रेस और भाजपा में होर्डिंग वार, नया चुनावी नारा आया सामने

 

विधानसभा चुनावों को लेकर राजधानी शिमला में भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वार देखने को मिल रहा है।  लिफ्ट कार पार्किंग शिमला की प्राइम लोकेशन पर भाजपा और कांग्रेस ने 45 बाई 50 फीट के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं।  पार्किंग की 4-4 मंजिलें इन  होर्डिंग का आकार से ढक गई हैं। दोनों दलों ने  होर्डिंग लगाने के लिए 15 से 20 हजार रुपये किराया चुकाया है। भाजपा ने 31 अक्टूबर को होर्डिंग लगवाया और दूसरे ही दिन प कांग्रेस ने भी इसी आकार का होर्डिंग लगवा दिया। शहर में पहली बार  इतने बड़े आकार के होर्डिंग लगे है। इन पर लिखे चुनावी नारे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

कांग्रेस के होर्डिंग में ‘आ रही है कांग्रेस’ का नारा लिखा हुआ था।और भाजपा के होर्डिंग में ‘देश का हो रहा सांस्कृतिक पुनरुत्थान’ लिखा गया था और इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के होर्डिंग के आगे 'सीएम जयराम  के शपथ ग्रहण समारोह ' का नारा प्रदर्शित किया। लेकिन आधा होर्डिंग किसी ने फाड़ दिया। 

यह भी पढ़ें- क्या यूनिफॉर्म सिविल कोड ला सकता है, भाजपा और कांग्रेस को साथ?


संबंधित समाचार