होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या यूनिफॉर्म सिविल कोड ला सकता है, भाजपा और कांग्रेस को साथ?

क्या यूनिफॉर्म सिविल कोड ला सकता है, भाजपा और कांग्रेस को साथ?

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां दमखम के साथ नजर आ रहा है। भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है। कांग्रेस ने इस पर भाजपा पर वार करते हुए राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है। साथ ही पार्टी ने कहा कि अगर भाजपा को सहमति बनाने की कोशिश करेगी तो इस प्रयास का समर्थन करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर सहमति बनती है, तो कांग्रेस इसका  जरूर समर्थन करेगी। पर यह सिर्फ राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए।

 सिंघवी ने कहा कि भाजपा केंद्र में आठ और राज्य में पांच साल से सत्ता में है। पर अब तक भाजपा ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। चुनाव के वक्त अचानक ये मुद्दा याद आ गया। सिंघवी ने कहा कि यूसीसी प्रदेश स्तर पर नहीं चल सकता। ये नहीं हो सकता कि एक प्रदेश में यूसीसी है और दूसरे में नहीं। यदि कोई हिमाचल प्रदेश से बंगाल और वहां से उत्तर प्रदेश जाए, तो ऐसा नहीं हो सकता है कि यूसीसी बदलता रहे।

राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 'उनकी पार्टी गुजरात के लोगों के साथ किए वादें पूरा करेगी और उन्हें भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएगी। प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे।' राहुल ने ट्वीट किया कि '500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का तीन लाख रुपये तक कर्ज माफ- हम गुजरात के लोगों से किए सारे वचन निभाएंगे।'
 

यह भी पढ़ें- Shyam Saran Negi: आजाद भारत के पहले वोटर का निधन, CM Jairam Thakur ने जताया शोक 


संबंधित समाचार