होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल पुलिस को मिला राष्ट्रपति कलर्स का प्रतिष्ठित सम्मान, सम्मान पाने वाली 8वीं राज्य पुलिस बनी

हिमाचल पुलिस को मिला राष्ट्रपति कलर्स का प्रतिष्ठित सम्मान, सम्मान पाने वाली 8वीं राज्य पुलिस बनी

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस को भारत के राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति कलर्स से सम्मानित किया गया है। 1 दिसंबर को रिज मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राष्ट्रपति की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया कलर्स वाला झंडा सौंपेंगे। प्रदेश पुलिस राष्ट्रपति कलर्स पाने वाली आठवीं राज्य की पुलिस होगी।

डीजीपी संजय कुंडू ने बताया राष्ट्रपति कलर्स से सुसज्जित हिमाचल प्रदेश पुलिस के झंडे को राज्यपाल की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया सिखाने के लिए इंडियन मिलट्री एकेडमी (आईएमए) के ट्रेनर्स को बुलाया गया है।

बताया कि एक लंबी और पारदर्शी प्रक्रिया के बाद निर्धारित मानक और जनता के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति किसी राज्य की पुलिस, थल, जल या वायु सेना की इकाइयों के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस के लिए यह सबसे गौरवपूर्ण पल होगा जब 50 साल की निस्वार्थ सेवा पर राष्ट्रपति की ओर से हिमाचल पुलिस सम्मानित होगी। बता दें, 1 दिसंबर को रिज मैदान पर होने वाले कार्यक्त्रस्म के दौरान पुलिस की कई इकाइयां परेड भी निकालेगी।

यह भी पढ़ें- ऊना: गगरेट स्कूल के मैदान में पलटा बेकाबू ट्रक, छात्रा की हालत गंभीर


संबंधित समाचार