होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में अब ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज, सरकार ला रही नई स्वास्थ्य बीमा योजना

हिमाचल में अब ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज, सरकार ला रही नई स्वास्थ्य बीमा योजना

 

Himachal Pradesh Health Insurance Scheme: हिमाचल प्रदेश में नई स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने वाली है। ये स्वास्थ्य बीमा योजना हिमकेयर योजना की जगह लेगी। इस योजना में जो पात्र परिवार होंगे, उनको राज्य की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार 10 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करेगी।

आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनट की बैठक में हिमकेयर के स्थान पर नई स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी जाएगी। इस योजना में बीमा कंपनी द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत जो प्रीमियम तय किया जाएगा, वो पात्र परिवार को देना होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर लिया गया है।

नई योजना में बीमा कंपनियां करेंगी भुगतान

इसे लागू करने के लिए बीमा कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। निविदा के आधार पर कंपनी को तय करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब तीन माह में योजना लागू हो जाएगी। नई योजना में पात्र लाभार्थियों को बीमा कंपनी के माध्यम से स्वास्थ्य कवर उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमकेयर योजना में सरकार सीधे अस्पतालों को भुगतान करती है।

निविदा प्रक्रिया में बीमा कंपनियां ये बताएंगी कि प्रति परिवार बीमा कवरेज की लागत कितनी आएगी। उसी आधार पर प्रति परिवार प्रीमियम तय होगा। जानकारी के अनुसार, इस योजना में सालाना प्रीमियम तीन हजार से 5 हजार रुपये तक हो सकता है। इस योजना में परिवार तय करने का आधार राशन कार्ड बनेगा। परिवार में पति-पत्नी, बच्चे तथा उन पर निर्भर माता-पिता इस योजना में शामिल होंगे।

पहले 5 और अब 10 लाख तक का कवर

जो संबंधित परिवार पर निर्भर हों और जिनका नाम किसी दूसरी सरकारी स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति अथवा बीमा योजना में न हो, ऐसे माता-पिता भी इस योजना के पात्र होंगे। हिमकेयर योजना के तहत वर्तमान में पात्र लाभार्थियों का पांच लाख तक का कैशलेस इलाज किया जाता है। नई व्यवस्था में 10 लाख रुपये तक का कवर और नवंबर से बदलाव की तैयारी है।


संबंधित समाचार