होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

HimachalElection: जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं-सीएम योगी

HimachalElection: जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं-सीएम योगी

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि (Devbhoomi) है। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण का काम शुरू हो चुका है और 2023 तक पूरा भी होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज यह एक विकसित भारत है और सुरक्षित भारत भी बन गया है।

हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों ने सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। कारगिल युद्ध (kargil war) हो या उससे पहले का कोई युद्ध सबमें हिमाचल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत की आन, बान और शान की रक्षा की। पीएम मोदी हिमाचल को भारत का दूसरा घर मानते हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल से हैं। आज हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं (Those who cannot respect your faith have no right to come to power)
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा, कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता? क्या कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हो पाता? क्या हिमाचल में हर घर नल व जल की सुविधा मिल पाती? जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता। भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकता। उन्हें सत्ता में आने का भी कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Himachal Elections 2022: Kangra में गरजे PM Modi, कहा- दो राज्यों में कांग्रेस सरकार...


संबंधित समाचार