होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह

 

हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह नॉटी (Aninder Singh Naughty) बुधवार को दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार (Delhi Govt) के मंत्री व आप के हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने पत्रकार वार्ता में दी। बता दें कि अनिंदर सिंह नॉटी का नाम पांवटा साहिब (Paonta Sahib) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल टिकट के दावेदारों में भी शामिल रहा है।

अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अनिंदर को दिल्ली में सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी में शामिल किया। उनके साथ पांवटा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर (Harvinder Kaur) व उनके पति समेत कई और कांग्रेस कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए हैं। इससे पहले पूर्व युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर (Manish Thakur) भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अनिंदर सिंह नॉटी संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश (United Kisan Morcha Himachal Pradesh) व भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें- Chamba में भीषण अग्निकांड, चार मकान जलकर खाक, जिंदा जली भेड़-बकरियां


संबंधित समाचार