होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल दहला देने वाला मामला:नाबालिग लड़की पर युवक ने चाकू से किए कई वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

दिल दहला देने वाला मामला:नाबालिग लड़की पर युवक ने चाकू से किए कई वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

 

Delhi: दिलवालों की दिल्ली से दिल दहलाने वाला मामला सामना आया है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूरा ममाला बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है, इतना ही नहीं लड़का उसके बाद लड़की को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर देता है। बता दें कि आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है।

वहीं सीसीटीवी फुटेज में ये साफ देखा जा सकता है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

नाबालिग युवती के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, साहिल और साक्षी के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा। 

बता दें कि साक्षी के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार फरार आरोपी साहिल की खोज में जुटी है।

दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।


 


 


संबंधित समाचार