होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बर्फबारी में स्वास्थ्य महिला कर्मियों ने 3 किमी का पैदल सफर तय कर बच्चों को लगाई कोविड वैक्सीन

बर्फबारी में स्वास्थ्य महिला कर्मियों ने 3 किमी का पैदल सफर तय कर बच्चों को लगाई कोविड वैक्सीन

 

हिमाचल (Himachal) ऐसे ही कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccine) में नंबर वन नहीं बना। यहां नग्गर की दो स्वास्थ्य महिला कर्मी और एक आशा वर्कर बर्फबारी के बीच तीन किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों को टीकाकरण लगाने के लिए जाणा स्कूल पहुंची। जहां टीका लगाया जा रहा था। इससे पहले उन्होंने करीब सात किलोमीटर तक वाहन में सफर किया। स्वास्थ्य कर्मी पूजा, मीना और आशा वर्कर यमुना ने बर्फबारी में भी अपना हौसला नहीं खोया और स्कूल पहुंची। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हिम्मत को सराहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'स्वास्थ्य विभाग लगातार जहां लोगों की रक्षा कर रहा है तो वहीं, कोरोना से बचाव के अभियान को भी तेजी से पूरा कर रहा है। नदी, रेगिस्तान हो या बर्फ का तूफान हमारी हेल्थ आर्मी लक्ष्य साधन के लिए सदैव तत्पर है। बारिश और बर्फबारी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।' इतना ही नहीं,  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने ने खुद इसकी पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ें- पांच जनवरी को होगी साल की पहली कैबिनेट बैठक, कोरोना सहित इन विषयों पर हो सकती है चर्चा


संबंधित समाचार