होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips: भुने हुए चने खाने से मिलते है ये गजब के फायदे, जानें

Health Tips: भुने हुए चने खाने से मिलते है ये गजब के फायदे, जानें

 

चने को भारत में अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। कोई रात में चने को भिगोकर सुबह खाता है, तो कई लोग इसे उबाल कर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे नमकीन के रूप में लेते हैं। यहां हम आपको भूने हुए चने खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह आपका वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं, भुने हुए चने खाने के फायदों के बारे में।

फाइबर से भरपूर

भुने चने का सेवन करने से आपकी पाचन संबंधित बीमारियां दूर हो सकती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपकी पाचन क्रिया को बढ़ाने में मदद कर सकता है और आप इसे कभी भी किसी भी समय खा सकते हैं।

लो कैलोरी

भुने हुए चने में कम कैलोरी होती है, इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह चाय के समय का सबसे बेहतरीन नाश्ता है और इसे चाट के रूप में भी खाया जा सकता है। भुने हुए चनों का सेवन करने की सबसे अच्छी बात यह है कि ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

हाई प्रोटीन

भुने चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके वजन को नियंत्रित और कम करने में मदद कर सकती है। जब भी आपको भूख लगे तब आप इसमें पनीर और सब्जियां मिलाकर चाट बना सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

भुने हुए चने के अन्य फायदे

डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

- हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

- सूजन को कम करता है।

- ब्लड प्रेशर को स्थिर रखता है

- दिल को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

- इम्यूनिटी को बढ़ाता है

- कैंसर रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Narendra Giri Death Case: आनंद के बाद बेटे समेत हिरासत में लिए गए लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी


संबंधित समाचार