होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सस्ती दवाइयां से लेकर 3 नए आयुर्वेदिक संस्थान और 2.5 लाख नौकरियां जानिए स्वास्थ्य बजट के बड़े ऐलान

सस्ती दवाइयां से लेकर 3 नए आयुर्वेदिक संस्थान और 2.5 लाख नौकरियां जानिए स्वास्थ्य बजट के बड़े ऐलान

 

Health Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के लिए देश का बजट पेश कर दिया है। यह उनका लगातार 9वां बजट है। इस बार सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,04,599 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा गया है। सरकार ने स्वास्थ्य को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक बताया है। इस बजट में कई बड़े एलान किए गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत

बजट में कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने पर जोर दिया गया है। 17 जरूरी कैंसर की दवाओं पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह हटा दिया गया है। इस फैसले से कैंसर मरीजों के लिए महंगी दवाएं सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा, 7 अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी गई है। 

मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा

देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इन हब को बनाने में निजी क्षेत्र की भी भागीदारी होगी। इन हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स में आयुष केंद्र, जांच केंद्र और इलाज के बाद की देखभाल के लिए सेंटर भी होंगे। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

बायोफार्मा शक्ति योजना की शुरुआत
भारत को दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग का दुनिया में नंबर-1 केंद्र बनाने का लक्ष्य है। इसे लेकर सरकार ने बायोफार्मा शक्ति योजना का एलान किया है। इस पर अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका मकसद कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों की जैविक दवाओं का देश में उत्पादन बढ़ाना है। सरकार भारत को इस क्षेत्र में एक ग्लोबल हब बनाना चाहती है। इसके लिए क्लिनिकल ट्रायल का नेटवर्क बनाया जाएगा और संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा।

2.5 लाख नौकरियों की सौगात

बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया है। अगले 5 वर्षों में 1 लाख सहायक स्वास्थ्य कर्मियों (AHP) को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही, 1.5 लाख केयर गिवर्स भी तैयार किए जाएंगे, जो खासकर बुजुर्गों की देखभाल करेंगे। रेडियोलॉजी और एनेस्थीसिया जैसे विषयों की पढ़ाई कराने वाले संस्थानों को भी बेहतर बनाया जाएगा।

3 नए आयुर्वेद संस्थान की घोषणा
सरकार ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा देने का फैसला किया है। देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे। योग और आयुर्वेद को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए काम किया जाएगा। जामनगर में स्थित WHO के ग्लोबल सेंटर को और मजबूत किया जाएगा, जिससे आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्यात भी बढ़ेगा।

मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

उत्तर भारत में एक नया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (NIMHANS-2) खोला जाएगा। डिजिटल प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स की मानसिक सेहत पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रामा केयर की क्षमता 50% बढ़ाई जाएगी।


संबंधित समाचार