होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, पिछले कई दिनों से PGI में थे भर्ती

अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, पिछले कई दिनों से PGI में थे भर्ती

 

Rattan Lal Kataria Death: अंबाला के बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का आज सुबह निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। कटारिया ने बीती रात PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुन पूरे हरियाणा में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी सांसद के निधन पर दुख जताया है। उन्होनें ट्वीट कर लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!’

 

 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सांसद के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है।

कटारिया ने बीती रात PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। दोपहर 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 

 


संबंधित समाचार