होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather:हरियाणा में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल

Haryana Weather:हरियाणा में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल

 

Haryana Weather Alert:दिल्ली, चंडीगढ़-पंचकूला समेत हरियाणा के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश से सड़के पानी से लबालब हो गईं हैं। वहीं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाभ ने मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया है।

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम ?
मौसम विभाग द्वारा जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा राज्य में बारिश की संभावनाएं तेज हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार  23 अगस्त से 27 अगस्त के दौरान उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) व दक्षिणपश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

हालांकि, पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में वातावरण में नमी और तापमान की अधिकता से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है। इस दौरान तापमान में कोई भी बदलाव नहीं देखा जाएगा।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से हरियाणा राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में कमी अर्थात मानसून ब्रेक जारी है जो की आज से 27 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। 


संबंधित समाचार