होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में छाएंगे बादल, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में छाएंगे बादल, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है, ऐसा इस लिए क्योंकि पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है। केवल इतना ही नहीं इन राज्यों में IMD ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। आइए जानते है हरियाणा समेत अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है। उत्तर भारत समेत हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। लेकिन धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि एक बारिश हरियाणा का मौसम पूरी तरह से बदल कर रख देगी।

जानिए अगले 10 दिनों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 4 फरवरी से 14 फरवरी तक मौसम का हाल कुछ खास रहने वाला है। इस दौरान, राज्य के अलग अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों ठंड और धूप दोनों साथ देखने को मिल रहा है। वहीं हरियाणा के अब भी कई जिले ऐसे हैं जहां घना कोहरा छाया हुआ है। हिसार से लेकर सिरसा तक हरियाणा में कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसके कारण वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही हरियाणा में सड़क हादसों की भी दर बढ़ती जा रही है।

जानिए कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 4 फरवरी से 14 फरवरी तक हरियाणा में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में, सुबह और रात के समय ठंड का अनुभव होगा जबकि दिन में हल्की धूप से गर्मी का अनुभव किया जा सकता है। वहीं इस दौरान बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। हरियाणा के कई जिलों में ठंडी हवाओं के साथ साथ कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, खासकर ये बारिश 10 फरवरी के आसपास होगी।
 


संबंधित समाचार