होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस 11 अक्टूबर को जारी करेगी घोषणा पत्र, ये वादे करेगी कांग्रेस

हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस 11 अक्टूबर को जारी करेगी घोषणा पत्र, ये वादे करेगी कांग्रेस

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र 11 अक्टूबर को जारी करेगी। घोषणा पत्र कमेटी ने पार्टी का वादा पत्र तैयार लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने भी 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार घोषणा पत्र पर अपनी मुहर लगा दी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

वह 10 अक्टूबर शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। 11 अक्टूबर को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगभग 12 बजे घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जनता के साथ बड़े वादे कर सकती है। हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इसके संकेत भी दिए हैं।

हुड्डा ने कहा कि सरकार बनने के बाद 24 घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बुजुर्गों को पहले ही महीने से 5100 रुपये पेंशन देंगे। 2005 में वह सीएम बने थे, आगे भी ऐसा हो सकता है। पार्टी में आना और पार्टी से जाना किसी का भी व्यक्तिगत फैसला होता है। राजनीति मे कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को जारी होने वाले घोषणा पत्र में जनहितैषी वादे होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि घोषणापत्र में प्रदेश के सभी वर्गों को राहत पहुंचाने की बात होगी।

सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी किसान-मजदूर और कमजोर तबके को ऋण से निजात दिलाने का काम करेगी। प्रदेश के किसानों को पराली की समस्या से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की तरह जुमलेबाजी नहीं होगी, कांग्रेस पार्टी जो वादा करेगी, उसे सौ फीसदी पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस को लगा एक और झटका, संपत सिंह ने पार्टी को कहा अलविदा


संबंधित समाचार