होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अशोक तंवर का नाम भी शामिल

हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अशोक तंवर का नाम भी शामिल

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 40 नाम शामिल हैं।

इनके अलावा ग़ुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, कमलनाथ, वहीं हरियाणा के 2 बार के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का नाम भी शामिल है। खास बात ये है कि इस सूची में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जो कि कांग्रेस की सभी चुनाव कमेटियों से इस्तीफा दे चुके है, अशोक तंवर का नाम भी शामिल है।  

अन्य नामों में भूपेश बाघेल, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अजय यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता और कैथल से चुनाव लड़ रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, दीपेंद्र हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुलदीप शर्मा, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला,राज बब्बर, सुनील जाखड़, विजय इंदर सिंगला, सचिन पायलट,राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, उदित राज, पवन खेड़ा, इमरान किदवई, पीएल पुनिया, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह राठौर, राजा रामपाल, प्रदीप जैन आदित्य, नगमा मोरारी, हरेंद्र मलिक का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित


संबंधित समाचार