होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

हरियाणा विस चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

 

कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटो के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने  बुधवार रात को 84 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी थी। और अब बचे हुए 6 उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। अंबाला कैंट से पार्टी ने वेणू सिंगला अग्रवाल को टिकट दिया है।

बता दे पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से पार्टी ने केवल रेणुका विश्नोई को उम्मीदवार नहीं बनाया है, जो हांसी से विधायक हैं। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दोनों बेटों कुलदीप विश्नोई और चंद्र मोहन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विश्नोई हिसार की आदमपुर सीट से वहीं उनके भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन पंचकुला से चुनाव लडेंगे। किरण चौधरी तोशाम से किस्मत आजमाएंगी।


संबंधित समाचार