होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऊना के संतोषगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हुई हरियाणा रोडवेज की बस, दो लोग घायल

ऊना के संतोषगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हुई हरियाणा रोडवेज की बस, दो लोग घायल

 

हिमाचल के जिला ऊना के संतोषगढ़ अजौली मार्ग पर एक हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस पंचकूला से तलवाड़ा के लिए निकली थी। लेकिन सुबह करीब 8 बजे संतोषगढ़ अजौली मार्ग पर स्थित एक तसला बनाने वाली फैक्ट्री के पास बस का एक्सीडेंड हो गया। इस बस में सवार कांगड़ा के रैहन की सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है व बस परिचालक रजनीश की टांग टूट गई है। दोनों को एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया है। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस स्थान पर दो दिन पहले भी दो बसों की आपस में टक्कर हुई थी। हालांकि इस दुर्घटना की वजह से तेज रफ्तार बताई जा रही है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शी इस पर बताते हैं कि मजारा गांव की ओर से एक ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर तेजी से सामने से आ रहा था। जिसे बचाने के लिए बस चालक ने बस को दूसरी दिशा में मोड़ दिया और बस की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से हादसा हो गया।

घायल महिला सीमा देवी पंचकूला में अपनी बेटी के सूसराल से वापस अपने घर ज़िला कांगड़ा जा रही थी। महिला के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Admission: हरियाणा में अब 15 अगस्त तक हो सकेंगे नौवीं से 12वीं कक्षा तक के दाखिले, यहां पढ़ें खबरें


संबंधित समाचार