Haryana Nikay Results 2026:हरियाणा में स्थानीय नगर निकाय के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। इन चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और नतीजे तय करेंगे कि शहर की सरकार चलाने का जनादेश जनता ने किस दल या उम्मीदवार को दिया है। फिलहाल, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हरियाणा के ये स्थानीय निकाय चुनाव नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार के लिए एक तरह से लिट्मस टेस्ट माने जा रहे हैं।
अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर के साथ ही वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव हुए हैं। वहीं, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना की नगर समितियों के लिए अध्यक्ष और पार्षद चुनने को मतदान हुआ था। टोहाना, तरावड़ी, कनीना, साढौरा, राजौंद और झज्जर नगर समितियों के रिक्त पार्षद पदों के लिए उपचुनाव भी इन चुनावों के साथ ही संपन्न हुए थे।
अब तक के सामने आए नतीजे
-अंबाला में बीजेपी के विशाल राणा वार्ड नंबर एक से चुनाव जीत गए हैं. विशाल राणा 72 वोट से जीते।
-अंबाला के वार्ड नंबर दो से बीजेपी उम्मीदवार वरखा सहोता चुनाव जीत गई हैं।
-अंबाला के वार्ड नंबर तीन से बीजेपी के मनीष आनंद विजयी घोषित हुए हैं।
-सोनीपत के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के जयकुवार खत्री चुनाव जीत गए हैं. जयकुवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के हरिप्रकाश सैनी को 270 वोट से हरा दिया।
-सोनीपत के वार्ड नंबर दो से बीजेपी के मुकेश बामणिया चुनाव जीत गए हैं। बीजेपी के बामणिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र नियर को 1533 वोट के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
-सोनीपत के वार्ड नंबर तीन से बीजेपी के सुरेंद्र मदान ने कांग्रेस अनुज छाबड़ा को 1081 वोट से हरा दिया है।