होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कुरुक्षेत्र NIT में एक और मौत, 4 छात्रों के बाद मेस कर्मचारी ने की आत्महत्या; इस हालत में मिला शव 

कुरुक्षेत्र NIT में एक और मौत, 4 छात्रों के बाद मेस कर्मचारी ने की आत्महत्या; इस हालत में मिला शव 

 

NIT Kurukshetra suicide: एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह संस्थान परिसर में एक मेस कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी कौशल के रूप में हुई है, जो हास्टल नंबर चार की मेस में रोटी बनाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कौशल ने हास्टल नंबर चार की मेस के पीछे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

तीन महीने में पांचवां आत्महत्या का मामला

घटना का पता चलते ही संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से भी कम समय में एनआईटी में यह आत्महत्या का पांचवां मामला है।

इससे पहले 16 फरवरी से 16 अप्रैल के बीच चार विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं। इन घटनाओं के बाद हास्टल खाली करवाए गए थे और रविवार को ही छात्र लौटना शुरू हुए थे।


संबंधित समाचार