होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से सिर और पैर में हमला कर हुआ फरार, जानें वजह 

हरियाणा: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से सिर और पैर में हमला कर हुआ फरार, जानें वजह 

 

चनार्थल रोड स्थित कॉलोनी में आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित पति मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया। 

जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 45 वर्षीय महिला सविता सुबह छत पर नाश्ता बना रही थी। महिला की उसके पति हरि सिंह के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इस कारण दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ता ही चला गया और महिला के पति ने तैश में आकर महिला पर कुल्हाडी से वार कर दिया। महिला के पैर पर भी कुल्हाडी से वार किया। 

महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्रित हुए तो वह मौके से फरार हो गया। घायल महिला एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की पकड़ के लिए प्रयास कर रही है। वही घायल महिला की बेटी ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए बताया कि उसने सुभाष मंडी पुलिस चौकी में दो दिन पहले अपने पिता की शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने रुपये लेकर मामला रफा दफा कर दिया।

यह भी पढ़ें- दुल्हन गोलीकांड: शादी में दुल्हन को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, जानें पूरा मामला


संबंधित समाचार