होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुल्हन गोलीकांड: शादी में दुल्हन को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दुल्हन गोलीकांड: शादी में दुल्हन को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 

दुल्हन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में और आरोपितों की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी उदय सिंह मीना ने डीएसपी महेश कुमार के नेतृत्व में छह टीमों का गठन था। बता दें कि एक दिसम्बर की रात को मोहन निवासी भाली ने पुलिस को शिकायत दी। 

उन्होंने बताया कि उसकी शादी तनिष्का के साथ एक दिसम्बर को हुई है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को अपने घर भाली लेकर जा रहा था। गाड़ी में वह, उसकी पत्नी, उसका भाई और साला बैठे हुए थे। उनकी गाड़ी रात को गांव भाली में स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची। तभी इनोवा गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी रूकवा ली। गाड़ी से नीचे उतरे युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। वह जब तक कुछ समझ पाते हमलावरों ने तनिष्का को गोलियां मार दी। 

आरोपित उनके भाई सुनील से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल तनिष्का को उपचार के पीजीआई भर्ती कराया गया। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती तनिष्का की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर गर्दन के पास लगी हुई एक गोली निकाल चुके हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गोलियों को निकालने के लिए डॉक्टर की टीम प्रयास कर रही है। अभी युवती को स्वस्थ्य होने में समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें- जींद की बेटी अंशिका मलिक का भारत की अंडर-19 फुटबाल टीम में हुआ चयन


संबंधित समाचार