होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, विधायक कमल गुप्ता और बबली ने ली शपथ

हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, विधायक कमल गुप्ता और बबली ने ली शपथ

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। जिसमें 2 नए मंत्रियों को जगह दी गई है। हिसार से भाजपा विधायक डॉ कमल गुप्ता और टोहाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेन्द्र बबली को मंत्री बनाया गया है। हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ कमल गुप्ता और विधायक देवेन्द्र बबली को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 

कमल गुप्ता ने संस्कृत और देवेंद्र बबली ने हिन्दी में शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा कैबिनेट और राज्यमंत्री मौजूद रहे। बता दें कि मनोहर लाल मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद खाली पड़े हुए थे। वर्तमान में गृह एवं सेहत मंत्री अनिल विज के पास में सात विभाग है। विज के अलावा वरिष्ठ चेहरों में शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह, मूलचंद शर्मा, चौधरी रणजीत सिंह, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा, ओपी यादव, सरदार संदीप सिंह दूसरी ओर जजपा खाते से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, उनके विधायक अनूप धानक भी मंत्री हैं। वहीं अब मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

यह भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र, रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग मानने केंद्र  


संबंधित समाचार